![]() |
| काल्पनिक चित्र |
सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती पति से अनबन के बाद संजय नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। युवती के मुताबिक उसके भाई का दोस्त विशाल जोशी जान पहचान होने के कारण उसके कमरे पर आता रहता था। उससे सहानुभूति दिखाता था। एक बार रात में विशाल नशे में धुत होकर कमरे पर आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया।
मायके जाकर युवती की मां को धमकाया ..
विशाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विशाल से परेशान होकर युवती मायके में रहने चली गई। विशाल उसके मायके भी पहुंच गया। विरोध करने पर विशाल ने युवती की मां पर तमंचा तान दिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ समय पहले उसका और उसके पति का समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। बताया कि उसके बाद भी विशाल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वीडियो के जरिये धमकाकर वह दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। अब बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रधान संपादक मो शोएब✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments