क्या था मामला...
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में रशीदनगर है। यहां किराये के मकान में रहने वाले अबरार अपनी बीवी अफसाना के साथ रहता था। उसके घर में दो अप्रैल 2019 को संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग बुझाई गई तो घर के अंदर से एक महिला की जली हुई लाश मिली। तब हर एक शख्स ने मान लिया कि अबरार की बीवी अफसाना अग्निकांड में जल गई है। घरवालों ने भी बुरी तरह से झुलसी लाश की पहचान अफसाना के तौर पर की। किसी को कानोकान खबर नहीं हुई कि मरने वाली अफसाना नहीं, बल्कि दूसरी महिला जीनत है। रशीदनगर में रहने वाली जीनत से अफसाना की दोस्ती थी। उसने लंबी साजिश के तहत घर बुलाकर जीनत की जान ली थी। अफसाना ने जीनत को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था, फिर मिनी सिलिंडर से घर में आग लगा दी थी। मगर यह राज सिर्फ 22 दिन तक ही राज बना रहा। पुलिस ने इस केस में एक सतर्कता बरती थी कि शव का डीएनए सैंपल सुरक्षित रख लिया गया था। इस वारदात के बाद अफसाना प्रेमी प्रवीण के घर गोकुलपुरी में रहने लगी। प्रवीण मेरठ में ही टैंपो चलाता था। दोनों के बीच काफी दिनों से नाजायज ताल्लुकात थे। अब अफसाना अपने प्रेमी प्रवीण के साथ घर बसाना चाहती थी। उसने प्रवीण को अपना नाम निशा और धर्म हिंदू बताया था। यह गलती उसे बाद में भारी पड़ गई।
प्रेमी ने किया शादी से मना तब पहुंची महिला थाना...
उधर, जीनत की अचानक गुमशुदगी से उसके घरवाले परेशान थे। जीनत के मायकेवालों को शक था कि उसके पति अशरफ ने गड़बड़ी की है। उन्होंने अशरफ के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट में अशरफ और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। पुलिस भी दहेज का मामला समझकर जीनत की तलाश करती रही। प्रेमी प्रवीण को निशा उर्फ अफसाना ने बताया कि वह प्रेग्नेंट है, इसलिए अब शादी कर लेनी चाहिए। प्रवीण को पता चला कि निशा का असली नाम अफसाना है और वह मुस्लिम है। इस केस ने 24 अप्रैल 2019 को उस समय अचानक बड़ी करवट ली, जब प्रवीण ने शादी से इनकार कर दिया। गुस्से में अफसाना मेरठ के महिला थाने में प्रवीण के खिलाफ प्रेम में धोखा और बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। अपनी शिकायत में भी उसने अपना नाम निशा ही बताया। थाने में पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने निशा के चेहरे का मिलान अफसाना की तस्वीर से किया तो शक गहरा गया। चार दिन तक वह पुलिस को भी बरगलाती रही। पुलिस ने अफसाना की मां को थाने में बुलाकर पहचान कराई तो सच सामने आ गया।
प्रधान संपादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments