लड़कियां भी लिपटी.. फ़र्ज़ी पुलिस वाले बनाते रहे वीडियो... मामला ख़त्म करने को 25 K फोन pay कराये
उत्तर प्रदेश:बरेली जिले की पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह की दो महिला सदस्यों गुड़ियां, अलीशा और फ़र्ज़ी दरोगा बब्बू को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने के माहिर इन आरोपियों के पास से पुलिस की एक वर्दी, कारतूस के साथ एक तमंचा, तीन मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल कार बरामद की गई।बरेली नगर क्षेत्र-तृतीय की पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनीता चौहान ने बताया कि रविवार को इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी अतुल कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि बब्बू, अलीशा और गुड़िया उर्फ नेहा ने उनकी कनपटी पर तमंचा सटाकर जबरन उनके खाते से 25 हजार रुपए अलीशा के खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बैंक कर्मी आरोपी महिला को उसकी सहेली के घर लेकर पहुंचा....
बारादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित पांडे ने बताया कि वादी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह शुक्रवार शाम निजी कार्य से रुहेलखंड विश्वविद्यालय गेट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लोन को लेकर परिचय में आई गुड़िया उर्फ नेहा ने कहा कि उसे बारादरी के नूरी नगर गौटिया में रहने वाली अलीशा के घर जाना है। बैंक कर्मी मदद करते हुए महिला को अलीशा के घर लेकर पहुंचे।
अचानक आ गए वर्दी वाले...
शिकायतकर्ता ने बताया कि घर पहुंचने पर गुड़िया ने चाय की बात कहकर अंदर बुलाया और अलीशा से परिचय कराया। इसके बाद पुलिस की वर्दी में दो युवक आ धमके। गलत काम का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। दोनों महिलाएं भी लिपटने लगी और एक वीडियो बनाने लगा। इसके बाद आरोपियों ने तमंचा सटाकर रंगदारी मांगी। आरोपियों ने तमंचे की नोक पर पासवर्ड पूछकर 25 हजार रुपए पेटीएम के माध्यम से खाते में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस से शिकायत पर बदनाम करने की धमकी दी।
प्रधान संपादक मो शोएब
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments