UP : मेरठ मे शास्त्रीनगर के एल ब्लॉक में रहने वाले कमल अरोड़ा ने पत्नी डिंपल अरोड़ा (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को कंबल में लपेटने के बाद आरोपी ने घर का बाहर से ताला लगा दिया। दोनों बेटों को अपनी बहन के घर मोदीनगर छोड़कर फरार हो गया। सुबह डिंपल की ननद दोनों बच्चों को लेकर घर पहुंची तो शव देखकर वारदात की जानकारी हुई। मृतका के पिता ने पति समेत उसके दो भाइयों और बहन के खिलाफ हत्या और साजिश रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नौचंदी थाना प्रभारी के मुताबिक एल ब्लॉक मकान नंबर 1470 निवासी कमल अरोड़ा उर्फ जोन की शादी 16 साल पहले 26 जनवरी 2008 को ईस्ट बलदेव पार्क दिल्ली निवासी डिंपल अरोड़ा से हुई थी। शादी के बाद डिंपल के दो बेटे हुए। इनमें यश (15) कक्षा 10 और हैप्पी (10) सातवीं में पढ़ता है। कमल अरोड़ा आजकल कोई काम नहीं करता था। घर के एक हिस्से को उसने किराए पर दे रखा था। उसी से परिवार का खर्च चल रहा था। इस हालात में अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। रात भी पति-पत्नी के बीच रात 12 बजे के करीब किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों बच्चे उस समय ड्राइंग रूम में टीवी देख रहे थे।कहासुनी के बाद कमल अरोड़ा ने डिंपल पर चाकू से वार कर दिए। टीवी चलने के कारण बच्चों को मां की चीख सुनाई नहीं दी। बेडरूम में हत्या करने के बाद कमल ने डिंपल के शव को कंबल में लपेट दिया। इसके बाद दोनों बेटों को स्कूटी पर बिठाकर मोदीनगर में अपनी बहन बीना भाटिया के घर लेकर पहुंच गया। बीना ने उससे बेटों को छोड़ने का कारण पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। तीन बजे कमल वहां से चला गया। सुबह क़त्ल की बात सामने आई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments