UP : जिला बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में बड़ा हादसा। सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुसी। 4 लोगों की मौत, कई घायल। ये सभी महाशिवरात्रि के भंडारे से दिल्ली लौट रहे थे।दिल्ली के कुंडली निवासी स्क्रैप कारोबारी पवन कुमार की छतारी क्षेत्र के नारऊ गांव में ससुराल है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को नारऊ में आयोजित भंडारे में हिस्सा लेने के लिए वह पत्नी सुषमा, पांच वर्षीय बेटी पीकू, पिता तोताराम (58), माता बबीता (55), दादी चंद्रकला (76) और तीन वर्षीय भतीजे ज्ञान के साथ वैगनआर कार से आए थे। करीब चार बजे वापस दिल्ली जा रहे थे। खुर्जा में नेशनल हाईवे पर गांव बौरोली कट के निकट कार चला रहे पवन को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई।चिकित्सकों ने तोताराम, बबीता, चंद्रकला और बच्ची पीकू को मृत घोषित कर दिया। पवन, सुषमा और ज्ञान की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments