1 साल कोटा में रहकर की पढ़ाई, पिता बोले- अपने बर्थडे की तैयारी कर रही थी.......!!
एटा में मेडिकल की तैयारी कर रही एक 21 साल की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। उसने 1 साल कोटा में रहकर पढ़ाई की थी। उसके बाद घर वापस आकर सेल्फ स्टडी कर रही थी।
रविवार रात को छात्रा ने परिवार के साथ रात में खाना खाया। उसके बाद कमरे में सोने चली गई। उसका कमरा घर की चौथी मंजिल पर था। सोमवार सुबह जब वह बहुत देर तक नीचे नहीं आई, तो परिवार के लोग उसको देखने पहुंचे।
कई बार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर घरवालों ने खिड़की से देखा, तो बेटी का शव दुपट्टे से पंखे के सहारे लटक रहा था। बेटी को इस हाल में देखकर परिवार के लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इस पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को नीचे उतारा। उसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस कॉलोनी का है।
@Uppolice
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments