PB :पंजाब के पटियाला में केक खाने से 10 साल की बच्ची मानवी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत, पवन मिश्रा और विजय के रूप में हुई है। बेकरी मालिक रणजीत फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
खुद पकड़ा परिवार ने...
पीड़ित परिवार ने खुद ट्रैप लगाकर आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए फिर से केक का ऑर्डर दिया और फिर केक देने आए युवक को काबू कर लिया। आरोपियों में एक जोमैटो ब्वॉय और दो अन्य लोग शामिल हैं।
क्या था मामला...??
बता दें कि पटियाला में 10 साल की मानवी की जन्मदिन वाले दिन केक खाने से मौत हो गई थी। मानवी की मां काजल बताया था कि मानवी का 24 मार्च को जन्मदिन था और इस संबंधी में केक का आर्डर उक्त दुकान से किया गया और शाम को 7 बजे केक काटा गया और केक खाने के बाद सभी परिवार वालों की तबीयत खराब हो गई। वहीं मानवी को भी उल्टियां लग गई और वह रात को उल्टी करके सो गई। सुबह 4 बजे उसकी बेटी का शरीर ठंडा पड़ चुका था और उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया।
@PunjabPoliceInd
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments