Excel Point के डायरेक्टर सच की आवाज़ वेब न्यूज़ के संपादक हाफ़िज़ मो दाऊद ने कहा अपने आस पास के दबे कुचले बे सहारा बेबस बेकस बेवाओं मजलूमों यतीमों गरीबों की मदद को यकीनी बनाना इस्लाम के आखरी पैगंबर का मिशन था इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हाफ़िज़ मो दाऊद, मो शुएब ने लखनऊ के नौजवानों के साथ मिलकर Easy to help नाम से फाउंडेशन शुरू करने के सिलसिले में एक मीटिंग की ओर नौजवानों को साथ मिलकर गरीबों और मजलूमों का सहारा बनने के लिए प्रेरित करा और नौजवानों को साथ देने को बोला जिसमे मुफ्ती आसिफ नदवी ने अपने ख्यालात का इज़हार करते हुए बोला की लोगों की मदद करना बहुत ही नेक काम जैसे हम अपने और अपने परिवार वालों के लिए करते हैं उसी का कुछ हिस्सा ऐसे गरीबों के लिए भी निकाले जो मेहनत मजदूरी करने के बाद भी अपने परिवार का खर्च पूरा नहीं कर पाते और कर्ज़ की वजह से ऐसे गलत कदम उठा लेते हैं जिससे उनके परिवार को दर बदर की ठोकरें खानी पड़ती हैं ऐसे मजलूमों का सहारा बनना हमारा इंसानी फरीज़ा है ।

डॉक्टर शफक़ ने बताया की अपने इस फाउंडेशन से ऐसे लोगो को रोजगार दिलाया जा सकता है जो काम तो करना चाहते हैं मगर तंगी की वजह से दर दर ठोकरें खाते हैं नसीम भाई शकील भाई ने भी इस काम को पूरी ईमानदारी से करने के लिए अपने अपने ख्यालात का इज़हार करा मोहम्मद यासिर ने भी फाउंडेशन को मजबूत बनाने के लिए और लोगो को जोड़ने और लोगो को इस बात को पहुंचाने का मशवरा दिया हाफिज ताज ने गरीबों के घर में राशन का इंतजाम करने की बात पर जोर दिया और गरीब बच्चो की पढ़ाई तंगी की वजह से रुक जाती है ऐसे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना है । ऐसे और भी अहम बातों को ध्यान में रख कर Easy to help Foundation को अमल में लाने और साथ मिलकर पूरी लगन और ईमानदारी के काम करने का सबने इरादा किया।
मीटिंग में आफताब अंसारी, मौलाना अख्तर, मौलाना अफ्फान, मो आसिफ, नसीम अहमद, मो शकील और शहर के नौजवान शरीक रहे।
प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
0 Comments