UP में झाँसी के सिचाई विभाग में तैनात चपरासी संतोष कुमार की 4 माह पूर्व कैंसर से हुई मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पाने को 3 महिलाओ ने खुद को संतोष की पत्नि बताते हुए विभाग में दावा पेश किया है । अब अधिकारी भी परेशान है की क्या करें?
पहला आवेदन क्रांति देवी का आया। उन्होंने वारिसान प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किया। दूसरा आवेदन भोपाल निवासी सुनीता वर्मा का आया। शादी की एल्बम, संयुक्त ID और अन्य कागजात पेश किये गए। 5 दिन बाद राजो देवी भी वारिसान प्रमाण पत्र और फ़ाइल लेकर पहुंच गई। तीनो ने ही खुद को संतोष की पत्नि बताया। फिलहाल जांच कमेटी बन गई है।
सर्विस बुक में नहीं मिला पत्नि -बच्चो का नाम..
XEN पंकज सिंह ने बताया की सर्विस बुक में किसी भी पत्नि का नाम दर्ज नहीं है। जहाँ जहाँ पोस्टिंग रही संभवत: वही पर नई शादी की बात सामने आई है। नियम यह है की पहली पत्नि के जिन्दा रहते दूसरी शादी वैध नहीं हो सकती। मगर यहाँ तो एक साथ 3 सामने आई है।
प्रधान सम्पादक मो शोएब ✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments