UP में ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में ट्यूशन टीचर अजय शर्मा उर्फ़ कुक्कू ने ट्यूशन पढ़ने आई कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर चाकू से मारने की धमकी दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिजनों ने बच्ची को ट्यूशन पढ़ने जाने के लिए कहा तो उसने जाने से इनकार कर दिया।
परिजनों ने ट्यूशन के लिए दबाव डाला तो बच्ची रोने लगी, न जाने का कारण पूछा तो डरी सहमी बच्ची ने अपने साथ घटना की बात बता दी। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की है। सुबह परिजनों ने इसकी सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद अजय शर्मा उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। #Ghaziabad
#sachkiawazwebnews
प्रधान सम्पादक मो शोएब✍️
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments