ब्यूरो चीफ: योगेन्द्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना पुवायाँ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 06 मई 2025 को पुवायाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 05.06.25 को पंजीकृत मुकदमे से संबंधित आरोपी लेखराम उर्फ मुलायम पुत्र सन्तराम, निवासी ग्राम फत्तेपुर बुजुर्ग, थाना पुवायाँ, जेवा बाईपास के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को भागने का मौका दिए बिना गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय आरोपी की पहचान कराते हुए उसे उसके जुर्म से अवगत कराया गया और लगभग 10:30 बजे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में शेष अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित कर दी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
पंजीकृत अभियोग का विवरण
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments