शाहजहाँपुर, 28 सितम्बर 2025
आगामी त्योहारों के दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने रविवार को शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और पुलिस बल के साथ मिलकर पूरे नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतज़ामों का जायज़ा लिया।
चेकिंग के पश्चात् पुलिस बल ने फ्लैग मार्च भी किया, ताकि शहरवासियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया जा सके।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments