शाहजहाँपुर, 27 सितम्बर 2025।
अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना निगोही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और गोकशी के मामले में आरोपित फुरकान कुरैशी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की।
पूछताछ में फुरकान कुरैशी ने स्वीकार किया कि वह गौवंशीय पशुओं का मांस बीसलपुर और पीलीभीत में बेचता है। इसी उद्देश्य से वह अपने साथियों के साथ गोकशी की योजना बना रहा था।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, लाल बहादुर, यशपाल सिंह तथा कांस्टेबल मोहित शाक्य, अमित कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार, परीक्षित तेवतिया और मोहित भाटी शामिल रहे।
घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाएगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments