ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर)। ब्लॉक मुख्यालय सकरन में आयोजित किसान गोष्ठी में इज़राइल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी (यूएसए) से आए कृषि वैज्ञानिकों ने भारतीय किसानों को डिजिटल खेती और आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर इज़राइल से आए रिसर्च स्कॉलर अमित, मोर और शासा ने किसानों को खेती से जुड़े आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। उनकी टीम के साथ मौजूद सौरभ कुमार यादव (जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) और श्रीयांक रस्तोगी (कृषि एक्सपर्ट) ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एग्री गुरू एप्लीकेशन विकसित किया जा रहा है।
टीम ने बताया कि इस एप्लिकेशन में एआई चैटबॉट और कृषि विभाग के अधिकारी मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
किसान इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए WhatsApp नंबर 18622454546 पर "Hi" लिखकर भेज सकते हैं। इसके बाद नाम, फसल और गांव दर्ज करते ही पंजीकरण हो जाएगा और किसान अपनी समस्याओं के समाधान पा सकेंगे।
इस मौके पर रवि प्रकाश (एडीओ कृषि), वीटीएम सतीश चंद्र वर्मा, एटीएम नितिन कुमार यादव, रवि कुमार (तकनीकी सहायक), सुषमेश कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments