शाहजहाँपुर, 02 अक्टूबर।
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस कार्यालय शाहजहाँपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय के साथ उपस्थित होकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि –
उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर कर्तव्यपरायणता, सेवा भाव एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर पुलिस कार्यालय शाहजहाँपुर के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments