📌 शाहजहाँपुर, 22 नवंबर 2025
जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “ऑपरेशन सेफ स्टे” अभियान के तहत आज विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंटों का व्यापक निरीक्षण किया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा पुलिस बल शामिल रहे। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से टीम ने नगर क्षेत्र में पैदल गस्त भी की।
निरीक्षण के दौरान अतिथि रजिस्टर, आईडी सत्यापन, स्टाफ रिकॉर्ड, सीसीटीवी व्यवस्था, फायर सेफ्टी, किचन स्वच्छता, शराब एवं एनडीपीएस संबंधित जांच सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही संदिग्ध, वांछित एवं लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाली गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
इस पूरे अभियान का लक्ष्य है— जिले में सुरक्षा को सुदृढ़ करना, अवैध/असामाजिक गतिविधियों पर लगाम लगाना और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करना।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments