शाहजहाँपुर, 03 दिसम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन में स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनाँक 03/12/2025 को नियमित बैठक का आयोजन किया गया। केंद्र में कुल 10 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 1 दम्पति को सकुशल विदा किया गया।
थाना सदर बाजार क्षेत्र से आए एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच पारिवारिक मतभेद को लेकर मामला दर्ज था। पत्नी ने बताया कि वह पिछले सात महीनों से मायके में रह रही हैं तथा उनका दो वर्ष का बेटा भी है।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की आमने-सामने वार्ता कराई गई, जहां समझाने-बुझाने के पश्चात दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया। पत्नी लखनऊ में रहते हुए अपनी टीचिंग जारी रखेंगी। परामर्श केंद्र द्वारा दोनों को ससम्मान विदा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान—
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments