ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गिरफ्तार अभियुक्त देवेन्द्र और सूरज पाल ने पूछताछ में बताया कि घटना की शुरुआत शारीरिक संबंध बनाने के विवाद से हुई थी।
पुलिस के अनुसार देवेन्द्र ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की थी, जिस पर महिला ने शराब पिलाने की शर्त रखी थी। इसके बाद सभी लोग आरोपी सूरज की झोपड़ी पर पहुंचे, जहां उन्होंने शराब पी।
शराब पीने के बाद महिला ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया और पैसों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। सिर तख्ते से टकराने पर महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
लखनऊ पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments