दिनांक: 12.12.2025
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा आज विकास खण्ड पुवायां और सिंधौली के परिषदीय विद्यालयों एवं निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर संबंधित कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में रंगाई-पुताई का कार्य कई वर्षों से लंबित है। साथ ही विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका चिकित्सीय अवकाश पर अनुपस्थित मिलीं।
बीएसए ने निर्देश दिया कि पिछले तीन वर्षों में प्राप्त धनराशि का पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया जाए।
विद्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई।
मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाले मसाले मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
इस पर प्रधानाध्यापक शिवकुमार वर्मा का स्पष्टीकरण मांगा गया।
निरीक्षण में पाया गया कि मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाला तेल जमा हुआ था।
इस पर प्रभारी शिक्षिका प्रियंका गंगवार से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।
कक्षा-कक्ष में अत्यधिक गंदगी मिलने पर विद्यालय के अनुसेवक के कार्यों को सुधार होने तक अवरुद्ध किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय परिसर का कार्य पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हुआ है।
मौके पर मौजूद चौकीदार को शेष कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments