स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहांपुर, 09 दिसंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान के तहत पुवायां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी का विवरण:
दिनांक 08 दिसंबर की रात्रि में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम सुनारा खुर्द चौराहे से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र श्रीराम, निवासी ग्राम सुनारा बुजुर्ग थाना पुवायां बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नाजायज तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज मुकदमा:
मु0अ0सं0 873/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना पुवायां, जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
अपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध इससे पूर्व भी चोरी व आपराधिक गतिविधियों के तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं –
गिरफ्तारी टीम:
बरामदगी:
स्थान व समय:
दिनांक 08 दिसंबर 2025, रात्रि 9:57 बजे, ग्राम सुनारा खुर्द चौराहा, थाना पुवायां।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments