शाहजहाँपुर, 18 दिसंबर।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में नारकोटिक्स विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गत माह में की गई कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाइयों की भी समीक्षा की तथा नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला औषधि निरीक्षक को मेडिकल स्टोरों का नियमित व औचक निरीक्षण कर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में नशे के विरुद्ध अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments