नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आज दिनांक 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक नगर निगम कार्यालय में “सिस्टमेटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म ब्रिंगिंग हैपीनेस एंड वैल्यू (संभाव)” के अंतर्गत जन-सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया।
नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएँ और शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को नगर आयुक्त महोदय ने गंभीरता से सुना तथा निर्देशित किया कि—
कार्यक्रम में कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल दिलीप कुमार गुप्ता, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments