Breaking News

मुमुक्षु आश्रम में गीता जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सत्संग भवन में गीता पाठ, हवन एवं उपदेशों पर विस्तृत चर्चा

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहांपुर। मुमुक्षु आश्रम में आज गीता जयंती बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। दैवी सम्पद ब्रह्मचर्य महाविद्यालय के सत्संग भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत गीता का विधिवत पाठ किया गया तथा गीता उपदेशों की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य आदेश कुमार पांडे ने कहा कि गीता हमें जीवन जीने का व्यवहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि गीता केवल युद्धभूमि का उपदेश नहीं, बल्कि मानव जीवन के संघर्षों में मार्गदर्शन देने वाला सार्वभौमिक दर्शन है।

श्री पांडे ने यह भी कहा कि—

  • गीता किसी एक धर्म या युग के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए शाश्वत मार्गदर्शक है।
  • यह ग्रंथ हमें कर्म, संतुलित जीवन, आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और ईमानदारी का संदेश देता है।
  • गीता सभी ग्रंथों का सार है और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन भी संपन्न हुआ।

इस दौरान शिक्षक रूचि मिश्रा, बेवी शर्मा सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments