शाहजहाँपुर।
थाना सदर बाजार पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 04.12.2025 को रात्रि करीब 00:05 बजे, वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने खिरनीबाग रामलीला मैदान में मंच के पीछे से अभियुक्त कामरान अहमद को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
अभियुक्त के खिलाफ थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 692/2025, धारा 3/25 A.ACT में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
नाम: कामरान अहमद
पिता: जमील अहमद
निवासी: मोहल्ला अशोकनगर चीर पूरवा, थाना कोतवाली सिटी, जिला हरदोई
उम्र: लगभग 28 वर्ष
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments