जनपद शाहजहाँपुर, 12 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के दुरुपयोग और बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने नई बस्ती रेलवे अंडरपास, रिंग रोड के सामने स्थित खाली जमीन पर खड़े अभियुक्त को दिनांक 12.01.2026 को समय लगभग 09:24 बजे पकड़ लिया।
अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह गिरफ्तारी थाना सदर बाजार क्षेत्र में अवैध शस्त्र एवं अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की सतत सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments