लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में न बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करता था। उस समय पुलिस का मनोबल भी कमजोर था तथा प्रदेश अराजकता और अस्थिरता का पर्याय बन चुका था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और उत्तर प्रदेश अब उपद्रव का नहीं, बल्कि उत्सव का प्रदेश बन गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने से प्रदेश में विश्वास और सुरक्षा का वातावरण स्थापित हुआ है।
उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प प्रदेश को सुरक्षित, समृद्ध और विकासोन्मुख बनाना है, जिससे आमजन, व्यापारी और महिलाएं बिना भय के अपने जीवन एवं कार्य को आगे बढ़ा सकें।
लखनऊ
0 Comments