ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। किसान पथ स्थित बबुरिया खेड़ा अंडरपास के ऊपर बने पुल पर एक के बाद एक दो सड़क हादसों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। पहले हुए भीषण हादसे के महज 10 मिनट बाद, उसी स्थान से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक और दुर्घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार, पहले हादसे में रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी बीच, थोड़ी ही देर बाद नजदीक में दूसरा एक्सीडेंट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
लगातार हो रहे इन हादसों से साफ है कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार इस पुल पर बड़ी समस्या बन चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में सख्त कार्रवाई और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



0 Comments