ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। किसान पथ स्थित बबुरिया खेड़ा अंडरपास के ऊपर बने पुल पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रॉन्ग साइड से आ रही एक बाइक ने सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल पर रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ
0 Comments