स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जनपद में आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में कुल 4560 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 3453 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1107 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गई।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आर्य महिला इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थियों में से 192 उपस्थित और 48 अनुपस्थित रहे। आर्य महिला पीजी कॉलेज में 480 में से 365 उपस्थित और 115 अनुपस्थित रहे। देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 240 में से 184 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 56 अनुपस्थित रहे।
जीएफ कॉलेज ब्लॉक-1 में 480 में से 357 अभ्यर्थी उपस्थित और 123 अनुपस्थित रहे, जबकि जीएफ कॉलेज ब्लॉक-2 में 480 में से 373 उपस्थित और 107 अनुपस्थित दर्ज किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज में 240 में से 182 उपस्थित और 58 अनुपस्थित रहे।
राजकीय पॉलीटेक्निक में 240 में से 183 अभ्यर्थी उपस्थित और 57 अनुपस्थित रहे। इस्लामिया इंटर कॉलेज में 480 में से 352 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 128 अनुपस्थित रहे। जनता इंटर कॉलेज में 240 में से 189 अभ्यर्थी उपस्थित और 51 अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई।
0 Comments