Breaking News

काशीराम जयंती पर द्रविड़ फौज का विशाल कार्यक्रम, महापुरुषों के नाम पर पाठशाला खोलने का निर्णय

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

15 मार्च 2026 को की जयंती के अवसर पर द्रविड़ फौज संगठन द्वारा ग्राम महाऊ महेश, सिधौली (जनपद शाहजहाँपुर) में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि साहब काशीराम के विचारों और बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए संगठन लगातार कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि ग्राम महाऊ महेश में महापुरुषों के नाम पर एक पाठशाला खोली जाएगी, जिसके माध्यम से बहुजन विचारधारा और सामाजिक जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

बैठक में वर्तमान समय में बहुजन समाज पर हो रहे उत्पीड़न और यूजीसी एक्ट जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना होगा।

कार्यक्रम में द्रविड़ फौज के प्रमुख बागी विक्रम सिंह, प्रभारी अमित कुमार आजाद, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नन्हे राव गौतम, विधिक सलाहकार एडवोकेट आशुतोष आनंद, सलाहकार एवं अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी अजय पाल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रामवीर कनौजिया, वरिष्ठ पत्रकार एवं परी एक्सप्रेस के संपादक अरविंद कनौजिया, बहुजन आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित कनौजिया, किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता मुनेश्वर दयाल कठेरिया सहित कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा डॉ. दीपक कुमार कनौजिया, कवि अरुण कुमार बघेला, सामाजिक नेता गंगाराम कठेरिया, युवा नेता अध्ययन वाल्मीकि, अरविंद कोहली, सोनपाल गौतम, डॉ. बबलू गौतम, राम बहोरे कनौजिया, एडवोकेट सुरेश पाल सिंह, एडवोकेट वेदपाल सुमन, बौद्धाचार्य तोताराम, शैलेंद्र कुमार गौतम, द्रविड़ फौज जिला अध्यक्ष राजा कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष मनजीत कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने “जय भीम, जय संविधान” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों के साथ सामाजिक एकता और बहुजन विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की जानकारी द्रविड़ फौज के जिला मीडिया प्रभारी शेखर कुमार आजाद द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments