Breaking News

बकरीद को लेकर अलर्ट पर मोहनलालगंज सर्किल: ACP ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च; ड्रोन कैमरों से रखी जा रही चप्पे-चप्पे पर नज़र

 

 

[ कानून व्यवस्था / त्योहार अलर्ट / लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

मोहनलालगंज, लखनऊ | 27 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - फियरलेस जर्नलिज्म

खनऊ के मोहनलालगंज सर्किल में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ सर्किल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन पैदल मार्च किया गया।


विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस की मुस्तैदी:
मोहनलालगंज व मऊ गांव: एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बृजेश त्रिपाठी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजारों और संवेदनशील गलियों में पैदल मार्च किया।
निगोहां कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र: थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने पुलिस बल के साथ रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
नगराम कस्बा: नगराम थाना प्रभारी ने भी हमराहियों के साथ कस्बा व देहात के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

आधुनिक तकनीक से निगरानी: पैदल मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए पुलिस द्वारा छतों और संवेदनशील रास्तों पर ड्रोन उड़ाकर संदेहास्पद गतिविधियों की चेकिंग की गई। एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने गश्त के दौरान स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और आम जनता से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।

"त्योहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। अफवाह फैलाने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी।"
- ज्ञानेन्द्र सिंह, एसीपी (मोहनलालगंज)

पुलिस प्रशासन के इस कड़े रुख और पैदल मार्च से क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है। सर्किल के सभी कप्तानों को अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

"शांति और सुरक्षा हमारा संकल्प - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments