[ सड़क सुरक्षा / प्रशासनिक निर्णय ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर शहर को जाम से मुक्ति दिलाने और सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कई कड़े निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने सीतापुर-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा में सरिया या भारी सामान बाहर लटकाकर ढोने वालों के विरुद्ध सीधे 'सीज' की कार्यवाही की जाए। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर रिफ्लेक्टर, साइनेज और लाइटिंग सुनिश्चित करने को कहा।
जाम से मिलेगी राहत, सैटलाइट बस अड्डे का होगा उपयोग: शहर में भारी वाहनों का दबाव कम करने के लिए गोला और सीतापुर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन अब तत्काल सैटलाइट बस अड्डे से किया जाएगा। रिंग रोड के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहन नगर क्षेत्र में प्रवेश न करें।
अतिक्रमण के विरुद्ध 15 दिन का अल्टीमेटम: डीएम ने राजघाट से खिरनीबाग, लाल इमली से सुभाषनगर स्मार्ट रोड और रेलवे स्टेशन मार्ग तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त और सीओ ट्रैफिक की संयुक्त टीम को साप्ताहिक निरीक्षण कर 15 दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
"यातायात की हर अपडेट, सबसे पहले - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments