[ लखनऊ ब्रेकिंग / शातिर चोर गिरफ्तार / कैसरबाग ]
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ़ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी की कैसरबाग थाना पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। कैसरबाग पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी के एक ई-रिक्शा के साथ दो शातिर चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई एसीपी कैसरबाग नवरत्न गौतम और प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।
इन जांबाज पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका:
इस सफल और त्वरित कार्रवाई को धरातल पर उतारने में कैसरबाग थाने के उपनिरीक्षक सावंत कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार और कांस्टेबल अनीश वर्मा समेत हमराही पुलिस टीम की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। कैसरबाग पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि क्षेत्र में अपराधियों और चोरों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
"अपराध पर अंकुश, सुरक्षा का भरोसा - सच की आवाज वेब न्यूज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments