Breaking News

संकल्प से सिद्धि, सेवा से सुशासन को समर्पित रहे हैं 12 वर्ष : प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रेस वार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

शाहजहांपुर, 14 जून। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने गन्ना शोध परिषद में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

गरीब कल्याण एवं जनहित योजनाओं की उपलब्धियां

🔹 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए।

🔹 81 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

🔹 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला।

🔹 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान मिले।

🔹 उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए गए।

🔹 जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से अधिक घरों तक नल से जल पहुंचाया गया।

🔹 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया।

🔹 पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को लाभ मिला।

किसानों के लिए प्रमुख उपलब्धियां

🔹 पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।

🔹 किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 7 करोड़ किसानों को लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया गया।

🔹 कृषि ऋण सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई।

महिला सशक्तिकरण

🔹 लखपति दीदी योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ।

🔹 सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से अधिक खाते खोले गए।

🔹 सुरक्षा बलों में महिला अधिकारियों की संख्या 3000 से बढ़कर 11000 हुई।

बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व विकास

🔹 राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार 91,287 किमी से बढ़कर 1.46 लाख किमी से अधिक हुआ।

🔹 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।

🔹 26 शहरों में 1095 किमी से अधिक मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया।

🔹 देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 से अधिक हुई।

🔹 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को भारतनेट से जोड़ा गया।

शाहजहांपुर जनपद की प्रमुख उपलब्धियां

01 साइबर क्राइम थाना एवं 01 नारकोटिक्स सेल की स्थापना।

मिशन शक्ति के तहत 919 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण।

111 महिला बीटों का आवंटन।

799 अपराधियों से मुठभेड़, 1047 अपराधी जेल भेजे गए।

1411 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई।

12 एनएसए की कार्यवाही।

सड़क एवं परिवहन विकास

🚧 1416.12 करोड़ रुपये की लागत से 11 मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

🚧 गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण, जिसमें 3.5 किमी लंबी एयरस्ट्रिप भी विकसित की गई।

🚆 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का शाहजहांपुर में ठहराव शुरू।

🚌 दिल्ली और लखनऊ के लिए एसी बस सेवा प्रारंभ।

🚌 12.48 करोड़ रुपये की लागत से अहमदपुर नियाजपुर सैटेलाइट बस अड्डे का निर्माण।

रोजगार एवं कौशल विकास

📌 13689 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण।

📌 8732 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

📌 23973 अभ्यर्थियों को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार मिला।

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments