Breaking News

10वीं मोहर्रम पर निशातगंज में पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद, शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस

ब्यूरो रिपोर्ट मो. राबी लखनऊ ✍️

लखनऊ। मोहर्रम की 10वीं तारीख पर राजधानी लखनऊ के निशातगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।

मोहर्रम के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखी। प्रशासन की सतर्कता और आमजन के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रहा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।


Post a Comment

0 Comments