Breaking News

17 से 20 जून तक विकास भवन में लगेगी विकास एवं जनकल्याण प्रदर्शनी



स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 16 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत 17 से 20 जून तक विकास भवन परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं तथा जनपद में पिछले 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सड़कों, संस्थानों एवं प्रमुख परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रदर्शनी स्थल पर प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। साथ ही विभिन्न लाभार्थीपरक सरकारी योजनाओं के लिए पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों से अवगत कराना है।

Post a Comment

0 Comments