स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। जनपद शाहजहाँपुर में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शिकायतकर्ताओं के पास पहुंचकर मौके पर ही शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को बनाया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा थाना प्रभारी दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। इसी क्रम में 12 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 19 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अभियान का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। शाहजहाँपुर पुलिस शिकायतकर्ता के घर अथवा संबंधित स्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments