Breaking News

20 जून को तिलहर तहसील में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत आगामी 20 जून 2026 (शनिवार) को तहसील तिलहर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अद्यतन सूचनाओं एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ समय से उपस्थित होकर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है, जिसके माध्यम से राजस्व, विकास, बिजली, पेयजल, सड़क, कृषि, पेंशन, राशन तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों का समाधान एक ही मंच पर किया जाता है।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्धारित समय पर तहसील तिलहर पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0 Comments