Breaking News

तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 लीटर अवैध डीजल के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 250 लीटर अवैध डीजल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में डीजल चोरी और कालाबाजारी के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान बंथरा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति पांच जरीकेनों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अनुराग पुत्र जिलेदार, निवासी ग्राम सहवेगपुर, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में बताई।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50-50 लीटर क्षमता के पांच जरीकेनों में कुल लगभग 250 लीटर डीजल बरामद हुआ। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों अनूप, बड़े (पुत्र कालीचरण) तथा संजय के साथ मिलकर बंथरा डिपो से आने-जाने वाले तेल टैंकरों से डीजल निकालकर विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से बेचता था और बाद में आपस में रुपये बांट लेते थे।

मामले की सूचना पर आपूर्ति विभाग की ओर से तहरीर मिलने के बाद थाना तिलहर में मु0अ0सं0 337/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद डीजल को नियमानुसार कब्जे में लेकर सुरक्षित सुपुर्दगी में रखा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

बरामदगी:

  • 05 जरीकेन (50-50 लीटर क्षमता)
  • कुल लगभग 250 लीटर डीजल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ शुक्ला, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप, कांस्टेबल विनय कुमार, सुमित सैनी एवं धर्वेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments