स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा 29 जून 2026 को बी.कॉम. (फाइनेंस) के विद्यार्थियों के लिए "पूंजी बाजार सर्वेक्षण एवं रिपोर्ट लेखन" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को पूंजी बाजार से संबंधित सर्वेक्षण करने की व्यावहारिक जानकारी देना तथा सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराना है, जिससे उनके शोध एवं व्यावसायिक कौशल का विकास हो सके।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला के वाणिज्य विभाग के सह-आचार्य डॉ. के. के. वर्मा तथा गलगोटियाज़ विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा के स्कूल ऑफ बिजनेस की सहायक आचार्य डॉ. जागृति गुप्ता विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
कार्यशाला का उद्घाटन एवं समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
कार्यशाला के संयोजक प्रो. अनुराग अग्रवाल तथा सह-संयोजक डॉ. संतोष प्रताप सिंह होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बी.कॉम. (फाइनेंस) के विद्यार्थियों से कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments