ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को थाना कोतवाली उतरौला में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन एवं फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
बैठक के दौरान भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे विवादों का स्थायी समाधान हो सके।
जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने अधिकारियों से कहा कि वे पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन का विश्वास प्रशासन एवं पुलिस पर और अधिक मजबूत हो।
इस अवसर पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments