Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी, एक दिन में 31 जनशिकायतों का मौके पर निस्तारण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत शनिवार, 27 जून 2026 को जनपदभर में 31 शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के तहत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को नामित किया गया है।

अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को दो शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

27 जून को चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त कुल 31 शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान किया गया। शिकायतों के निस्तारण के बाद दोनों पक्षों से फीडबैक लेकर उन्हें समाधान के प्रति संतुष्ट भी किया गया।

पुलिस विभाग का कहना है कि इस पहल से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनकी समस्याओं का प्रभावी एवं निष्पक्ष समाधान सीधे मौके पर सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Post a Comment

0 Comments