स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना "मिशन शक्ति फेज-5.0" के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में "बहू-बेटी सम्मेलन" आयोजित किए गए।
सम्मेलन के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, महिला पुलिसकर्मियों एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिलाओं को वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर हेल्पलाइन-1930, एम्बुलेंस सेवा-108 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 सहित विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनका निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्मेलन में साइबर अपराधों से बचाव, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं से कहा गया कि यदि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य अपराध का सामना करती हैं, तो बिना किसी भय या संकोच के तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
"नारी सुरक्षा • नारी सम्मान • नारी स्वावलंबन"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments