स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविन्द कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गर्रा नदी तट पर मौजमपुर कैनाल से नगरिया मोड़ तक स्थापित सात छोटी-बड़ी कलवर्ट एवं पुलियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मार्गों के उच्चीकरण कार्य का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि गर्रा नदी में बाढ़ के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सभी कलवर्टों पर लोहे के फ्लैप गेट अथवा रेगुलेटर लगाए जाने की संभावनाओं का शीघ्र अध्ययन किया जाए।
इस संबंध में बरेली के नलकूप खंड वर्कशॉप के सहायक अभियंता ने भी निरीक्षण किया है। अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा, जिससे बाढ़ के समय नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान किया जा सके।
प्रशासन का कहना है कि गर्रा और खन्नौत नदियों में हर वर्ष आने वाली बाढ़ को देखते हुए स्थायी समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। फ्लैप गेट एवं रेगुलेटर लगाए जाने से बाढ़ का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोका जा सकेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments