स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
गौतमबुद्धनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न जनपदों में चल रही विकास योजनाओं की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाओं में प्रत्येक लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए विकास प्रस्तावों और स्थानीय जरूरतों को योजनाओं में सर्वोच्च महत्व मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि विकास संबंधी प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर परियोजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और विकास परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब न होने दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित और तेज़ विकास सुनिश्चित करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments