Breaking News

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, थाना बण्डा पुलिस को मिली सफलता

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। थाना बण्डा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में थाना बण्डा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 17 जून 2026 को वादी की तहरीर पर थाना बण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्तगण ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज के रूप में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग की थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया तथा विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी गई।

मामले में थाना बण्डा पर मुकदमा संख्या 283/2026 धारा 85, 80(2), 115(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना बण्डा पुलिस ने 19 जून 2026 को पिपरिया हरिश्चन्द्र मोड़ से मुख्य आरोपी अमरजीत पुत्र वीरपाल (24 वर्ष) निवासी ग्राम सिसौरा सिसौरी, थाना बण्डा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। मामले की विवेचना एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी, कांस्टेबल मोहित पंवार एवं आरक्षी आदेश कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments