ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना गाजीपुर पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 19 जून को सर्वोदय नगर चौकी क्षेत्र स्थित मीना मार्केट के आसपास हुई चेन स्नैचिंग की घटना के खुलासे के लिए गठित टीम लगातार सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहन खान पुत्र सलीम खान (23 वर्ष) निवासी ग्राम अहमदपुर देव गली, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी तथा वर्तमान निवासी राजीव गांधी नगर, कटाई वाला पुल, सोमनाथ द्वार, थाना कैंट, लखनऊ के रूप में हुई है।
थाना गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस घटना का सफल अनावरण किया। वहीं सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी सचिन कुमार कौशिक ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रभात बालियान, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक नीरज कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल बालकुश तथा कांस्टेबल सनी कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना के सफल खुलासे से क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली है तथा गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments