स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला का शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को पीड़िता ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि फजालुद्दीन नामक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में संबंधित धाराओं में संशोधन करते हुए बीएनएस की धारा 64(2)(m) तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धाराएं भी जोड़ी गईं।
लगातार प्रयासों के बाद थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी फजालुद्दीन पुत्र मंगलशाह निवासी चौढेरा, थाना आरसी मिशन, शाहजहाँपुर को गदियाना तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 24 जून 2026 को सुबह 10:35 बजे की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार एवं कांस्टेबल ऋषिपाल अत्री शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments