स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी पर्व एवं त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, यातायात प्रबंधन तथा उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार गश्त करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान व्यापारियों, जुलूस आयोजकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का अनुरोध किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा आगामी पर्व-त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments