स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना अल्हागंज पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि आरोपी आफताब अली ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, जबकि अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना अल्हागंज पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान 25 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ततियारी मोड़ स्थित नए पेट्रोल पंप से आगे कच्चे मार्ग पर आरोपी आफताब अली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मुकदमा भी दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यह कार्रवाई थाना अल्हागंज पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments